Join Us On :  Facebook Whatsapp Twitter

Study के समय Focus करने के Smart Tips (Smart Tips to Stay Focused While Studying)

Posted on Saturday, December 18, 2021

पढ़ते समय अपना पूरा Focus  पढ़ाई में रखना  Students के लिए बड़ा Challenge होता है। चाहे Competition में नये हों या अनुभवी, सबसे Difficult अपने Focus को बनाये रखना होता है। इस Article में कुछ जबरदस्त Tips की बात करेंगे, जिससे Study के Time आपका मन  Study में ही लगे।
 
Tip No.1- अनुकूल वातावरण (Suitable Environment)
पढ़ाई पर आप कितना ध्यान केन्द्रित करते हो इसमें पढ़ाई के वातावरण की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उदाहरण के लिए- पढ़ने की जगह कैसी है, रोशनी पर्याप्त है अथवा नहीं, कुर्सी मेज की व्यवस्था कैसी है, Electric Supply Point है या नहीं आदि आदि। यह सभी छोटी-छोटी बातें हमारे Mind पर अनुकूल असर डालती हैं और हमारा Energy Level व Interest को बनाये रखने में मददगार होती हैं।
 
Tip No.2- पढ़ाई शुरु करने से पहले की कुछ आदतें (Developing Study Habits)
Study शुरु करने से पहले हमें कुछ छोटी-छोटी आदतें अपने में विकसित कर लेनी चाहिए जैसे कि मेज-कुर्सी को साफ कर लेना, आवशयक Books, Copies और Stationary को व्यवस्थित रख लेना, दरवाजा बन्द कर लेना, पानी की बोतल/मग पास में रख लेना, पेन्सिल बना लेना, To-Do List Maintain करके रखना आदि आदि। ऐसा करने से हमारा मन पढ़ाई की ओर Attract होता है और Study में Interest को बढ़ाता है।
 
Tip No.3- Social Media/ Smart Phone से दूरी
Social Media और Smart Phone आज के समय में सबसे ज्यादा Distract करते हैं। Study के समय हमें Social Media और Smart Phone से दूर ही रहना चाहिए। Suppose कीजिए आप पढ़ रहे हैं और आपके मोबाइल पर Notification आता है, आप देखते हो, बस आपका चंचल मन भटक जाता है, अरे दो Minute Whatsapp Check कर लें, Facebook देख लें, अरे थोड़ी देर बाद पढ़ लेंगे। फिर क्या आपका Interest Study से Mobile की ओर Attract होने लगता है। इसलिए पढ़ते समय Mobile Silent या Switched Off कर लेना चाहिए।
 
Tip No.4- Meditation and Exercise (स्वस्थ तन, स्वच्छ मन)
यह एक Booster Tip है। Meditation मन को और Exercise तन को Fit रखता है। इसलिए Meditation और Exercise को अपनी दिनचर्या में जरुर शामिल करें। यह जरुरी नही है कि Heavy Exercise या Meditation करें लेकिन निर्धारित अवधि तक जरुर करें। इसके लिए शुरुआत में Expert से Contact कर सकते हैं।
 
Tip No.5- Limited Study Material
आपने लोगों को कहते सुना होगा कि More Study, More Confusion. Less Study, Less Confusion. हो सकता है कि यह Mood Fresh करने की नीयत से कहा जाता हो लेकिन यह सच है कि किसी Topic के पढ़ने के लिए ज्यादा Study Material रखते हैं तो क्या पढ़ें, क्या-क्या पढ़ें, ऐसे Confusion हो सकते हैं। इसलिए पढ़ाई के समय Limited Text Books या Notes ही लेकर बैठना चाहिए, जिन्हें हम उस समय पढ़ना चाहते हों।
 
Tip No.6- Don’t Disturb और No कहने की आदत डालो
अक्सर होता है कि हम Study कर रहे होते हैं और अनावश्यक या बाद में भी किये जा सकने वाले कार्यों के लिए हमारे Friends, Relatives या अन्य लोग कहीं चलने के लिए कहते हैं या हम Disturb होते हैं, ऐसी Situation में हमें लोगों को ‘न’ कहने की आदत डालनी चाहिए। ताकि हमारी Study अनावश्यक कार्यों की वजह से Disturb न हो। इसे हमें अपनी Disciplinary Habits का हिस्सा बना लेना चाहिए।
 
Tip No.7- Write Down Distracting Objects (विचलित करने वाले कारक लिख लो)
ऐसे सभी Factors को लिख लो, जिसकी वजह से आप अपनी Study से Distract होते हैं, जैसे कि Proper Notes न होना, रोशनी पर्याप्त न होना, शोर-शराबा होना,  Smart Phone आदि आदि। इससे Problems और Solutions समझना आसान हो जाता है।
 
Tip No.8- ऊंची आवाज में पढ़ना (Read aloud if feeling distracted)
अगर Feel होता है कि आप पढ़ाई से Distract हो रहे हो तो Loudly पढ़ना शुरु कीजिए, और अपने Words पर Focus कीजिए, उन्हे सुनने की कोशिश कीजिए। धीरे धीरे आपका मन वापस Study में लगने लगेगा।
 
Tip No.9- Increase study hours slowly but regularly
अगर आप देर तक Study नही कर पा रहे हो तो धीरे धीरे पढ़ने का समय बढ़ाना शुरु कर सकते हैं, जैसे कि आप 1 Hour बैठकर पढ़ पा रहे हो तो अगले दिन 10 Minute ज्यादा पढ़िए, फिर उसके अगले दिन और 10 Minute और ऐसे करके आप अपने Target Hours तक Study की Practice  कर सकते हैं।
 
Tip No.10- तन अच्छा, अध्ययन अच्छा (Better Health, Better Study)
अगर आपकी Health Fit है और आप Healthy Diet ले रहे हो, तो निश्चित तौर पर आपका Study पर Focus कर सकते हो। कल्पना कीजिए आपको गैस की Problem है, तो क्या आप ज्यादा समय तक बैठकर पढ़ सकते हो। शायद नही। अगर आप Study पर Focus करना चाहता हो तो आपको सबसे पहले अपनी Health पर Focus करना होगा।
 
अगर आपको यह लेख पसन्द आया हो तो कृपया शेयर करें।
 
यह भी पढ़ें